फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पेट्रोल टंकी लीक होने से आग का गोला बनी बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शनिवार शाम बबीना के स्टेशन रोड स्थित त्रिलोकी नाथ मंदिर चौराहे के पास एक मोटर साइकिल में पेट्रोल टंकी लीक होने के बाद आग लग गई। थोड़ी देर में ही मोटर साइकिल धू-धूकर जल उठी। आसपास के दुकानदारों की मदद से आग बुझाई जा सकी।
विज्ञापन

बबीना के हीरापुर गांव निवासी भगवान सिंह शनिवार को अपने पुत्र प्रिंस को डॉक्टर को दिखाने ले गए थे। उनकी बाइक की टंकी से पेट्रोल रिस रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक त्रिलोकी नाथ मंदिर चौराहे के पास पहुंचते ही अचानक बाइक की टंकी के नीचे शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। क्षण भर में ही पेट्रोल टंकी में आग पहुंच गई। बाइक से कूदकर भगवान सिंह एवं उनके बेटे ने अपनी जान बचाई। बाइक में लगी आग देख वहां भगदड़ मच गई। थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय के मुताबिक आग की चपेट में आने से कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें