फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: बस से कुचलकर बाइक सवार छात्र की दर्दनाक मौत

Mon, 11 Oct 2021 04:14 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

दतिया के इनैतिया निवासी चंद्रपाल सिंह यादव का पुत्र अंकित यादव हंसारी में अपनी बुआ के पास रहकर पढ़ाई कर रहा था। सोमवार को कोचिंग जाने के लिए वह मोटरसाइकिल से निकला था, जब यह दुर्घटना हुई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंसारी में झांसी-ललितपुर मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


दतिया के इनैतिया निवासी चंद्रपाल सिंह यादव का पुत्र अंकित यादव हंसारी में अपनी बुआ के पास रहकर पढ़ाई कर रहा था। सोमवार को कोचिंग जाने के लिए वह मोटरसाइकिल से निकला था। तभी रास्ते में झांसी से ललितपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर प्रेम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर छात्र के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें