फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बाइक सवार बदमाशों ने बीच सड़क पर रिक्शा चालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

गुरसराय। दिन भर सवारियों को ढोकर रात में अपने घर जा रहे ऑटो चालक को बाइक सवार बदमाशों ने सरे राह जमकर पीटा। उसकी जाति को लेकर भी अपशब्द कहे। बदमाशों से भयभीत ऑटो चालक दस दिनों तक घटना को लेकर चुप्पी साधे रहा। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार को उसने घटना की शिकायत पुलिस से की। पुलिस वीडियो के जरिये आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है।



ग्राम सुट्टा निवासी संतोष दुबे ई-रिक्शा चलाकर अपनी गुजर-बसर करते हैं। 28 जून की रात वह अपने घर सुट्टा वापस जा रहे थे। इसी दरम्यान तीन बाइक पर सवार छह-सात युवक उनका पीछा कर रुकने का इशारा करने लगे। उन्हें युवकों के इरादे नेक नहीं लगे, इस पर उन्होंने ई-रिक्शा नहीं रोका। लेकिन, बाइक आगे अड़ाकर युवकों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद युवकों ने संतोष से उसका नाम पूछा। नाम बताने पर वह उसे जाति का नाम लेकर अपमानित करने लगे। संतोष ने जब इसका विरोध किया तो युवक मारपीट पर उतारू हो गए। उन्होंने बीच सड़क पर संतोष को लात-घूंसों से जमकर पीटा। इसी दरम्यान अस्ता गांव का एक युवक वहां से गुजर रहा था। उसने युवकों को रोकने की कोशिश की, इस पर वह उसके साथ भी मारपीट पर उतारू हो गए। इस पर युवक वहां से चला गया और दूर खड़े होकर घटना का वीडियो बनाने लगा। कुछ देर बाद युवक संतोष को धमकाते हुए वहां से चले गए। युवकों से भयभीत होकर संतोष ने घटना की शिकायत पुलिस से नहीं की। मंगलवार को मारपीट का वीडियो वायरल होने पर लोगों को पता चला। इसके बाद परिजन व गांव के अन्य लोगों के साथ थाने पहुंचकर संतोष ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के संबंध में गुरसराय थाने के प्रभारी निरीक्षक वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि मामले की जा रही है। वीडियो के जरिये युवकों की पहचान की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें