फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों ने किया हंगामा, राहगीरो को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवकों ने किया हंगामा, राहगीरों को पीटा
विज्ञापन

झांसी। कोतवाली स्थित मोबाइल मार्केट के पास बाइक सवार युवकों ने हंगामा करते हुए राहगीरों को जमकर पीटा। विरोध करने पर कइयों को धमकाया। दुकानदारों के एकत्रित होने पर सभी भाग निकले। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली के सामने मोबाइल मार्केट की गली में नरसिंह राव टौरिया निवासी आकिब मोबाइल का कवर लेने आए थे। वह बाइक खड़ी कर अंदर गली में जा रहे थे, तभी यहां से निकल रहे युवकों ने गाड़ी हटाने को लेकर धक्का मुक्की कर दी। विरोध करने पर आकिब की पिटाई कर दी। साथ ही वहां से निकल रहे अन्य राहगीरों के साथ भी मारपीट कर हंगामा किया। दुकानदारों के एकत्रित होने पर सभी युवक धमकी देकर बाइकों से भाग निकले। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक सभी भाग निकले। पुलिस ने सभी युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें