फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में ट्रक ने 100 मीटर घसीटा: बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, अपने चचेरे भाई के साथ गांव लौट रहा था युवक

Fri, 02 Aug 2024 01:14 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

ट्रक बाइक को करीब सौ मीटर तक घसीटते हुए ले गया। लड़का टायरों के बीच फंस गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
लड़के का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में गुरुवार देर रात मैरी पुल पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में लिया। बाइक ट्रक में फंसकर करीब सौ मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो जाने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

ओरछा के घटवाहा गांव निवासी अमित अहिरवार (20) पुत्र आसाराम अपने चचेरे भाई संजय अहिरवार (19) के साथ मैरी गांव के पास निर्माणाधीन कॉलोनी में मजदूरी करता था। गुरुवार रात काम खत्म करने के बाद दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात करीब बारह बजे मैरी पुल के ऊपर तेज गति में आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर में बाइक फंस गई। ट्रक बाइक को करीब सौ मीटर तक घसीटते हुए ले गया। अमित टायरों के बीच फंस गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई, जबकि संजय गंभीर घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों का आरोप है वहां मौजूद दरोगा ने अभद्रता भी की। पुलिस ने अमित का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें