फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बेटी की ससुराल से लौटते समय बाइक सवार की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- बंगरा हाईवे के पास आमने-सामने बाइक भिड़ने से हुआ भीषण हादसा, बाइक सवार दंपती भी घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगरा/झांसी। मंगलवार सुबह बंगरा हाईवे पर दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। वह अपनी बेटी की ससुराल से लौट रहा था। दूसरी बाइक में सवार दंपती भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।


मूल रूप से रानीपुर के गंज गांव निवासी रामचरण (65) खेती-किसानी करते थे। परिजन का कहना है कि सोमवार को वह उल्दन के सिंचावली गांव में अपनी बेटी की ससुराल गए थे। मंगलवार सुबह अपने गांव के लिए बाइक से निकले। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही उनकी बाइक बंगरा हाईवे पर पहुंची, सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। रफ्तार में होने से दोनों ही अपनी बाइक नहीं संभाल सके। दूसरी बाइक में पलरा गांव निवासी रामकिशुन अपनी पत्नी मुस्कान के साथ काम से जा रहा था। हादसे में दंपती भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्कान के सिर एवं हाथ-पैर में गहरी चोट आ गई। रामकिशुन भी घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया। रामचरण समेत दपंती की हालत नाजुक होने पर उनको मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने रामचरण को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर परिवार के लोग रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। सीओ अजय कुमार श्रोत्रीय के मुताबिक, शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें