लुहारी। सर्व अहिरवार समाज की बैठक सत्येंद्र अहिरवार के यहां आयोजित की गई। जिसमें सर्व अहिरवार समाज ने एक मत होकर मृत्युभोज जैसे रूढ़िवादी प्रथा को बंद करने के लिए एवं शिक्षा पर जोर देने के लिए एक राय होकर बैठक में बात रखी। जिसे सर्व अहिरवार समाज द्वारा एक राय होकर स्वीकार किया गया। समाज के वरिष्ठ लोगों ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वर्षों से चली आ रही परंपरा को अब समाप्त करने का समय है। मानव नये युग में जी रहा है, जिसमें मृत्युभोज एक अभिशाप के रूप में है। इस परंपरा को अब और आगे नहीं ले जाने की जरूरत है। समस्त अहिरवार समाज ने समाज के उत्थान के लिए मृत्युभोज बंद करने का निर्णय लिया। इस मौके पर उदयराम अहिरवार, लक्ष्मण, गोविंदराम, तुलसीदास, बाबूलाल, बलराम, गुलाब, सियाराम, भगवानदास, भारत भूषण, संतराम, मलखान मौजूद रहे। संवाद