फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एरच। रविवार की रात को तेज गति से जा रही स्कार्पियो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार को गंभीर हालत में स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

एरच-गुरसराय मार्ग पर खडे़नी के निकट शांति नगर जिला उरई निवासी अनिल कुमार (35) पुत्र जीवन लाल को स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। वह अपने रिश्तेदार के यहां से घर लौट रहा था। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। चालक स्कार्पियो लेकर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अनिल कुमार को उपचार के लिए गुरसराय स्वास्थ्य केंद्र भेजा लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि अनिल कुमार शांति नगर उरई में रह कर कोचिंग पढ़ाता था। उसके दो पुत्र और एक पुत्री है। एक पुत्र मूकबधिर है। बच्चों के सिर से पिता का साया छिन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें