फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजौली में थीम पार्क, वाटर स्पोर्ट्स के लिए तैयार होगी गढ़मऊ झील

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आने वाले समय में झांसी में थीम पार्क एवं वाटर स्पोर्ट्स जैसी गतिविधियां का लोग लुत्फ उठा सकेंगे। नए मास्टर प्लान में बिजौली इलाके में नगर निगम की 55 एकड़ जमीन को थीम पार्क के लिए जबकि गढ़मऊ झील को वाटर स्पोर्ट्स के लिए प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन

महानगर में सार्वजनिक मनोरंजन के स्थान बेहद सीमित हैं। यहां पार्कों के अलावा कोई विशिष्ट पिकनिक स्पॉट नहीं हैं। इस कमी को दूर करने के लिए नए मास्टर प्लान-2031 में बिजौली इलाके में एक थीम पार्क के लिए स्थान चिन्हित किया गया है। यहां नगर निगम की पहाड़ी के पास करीब 55 एकड़ जमीन है। इस पर पहले ट्रांसपोर्ट नगर बनाया जाना था लेकिन, इसके दूसरे स्थान पर शिफ्ट हो जाने के बाद यह जगह खाली हो गई। अब इस पूरी जगह को थीम पार्क के तौर पर विकसित किया जाएगा। सहयुक्त नियोजक एनके पुष्णकर्णा नए मास्टर प्लान में इसका प्रस्ताव शामिल किया गया है। अंतिम मंजूरी मिलने पर यह काम आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें