फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चेकिंग करने गई टीम को पीटा, तीन गए जेल

विज्ञापन
bijli bibhag - फोटो : demo
विज्ञापन
बिजली चेकिंग करने गई टीम को पीटा, तीन गए जेल
विज्ञापन

झांसी। शुक्रवार को थाना प्रेमनगर इलाके में चेकिंग करने गई बिजली टीम के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी सौरभ निगम को सूचना मिली कि थाना प्रेमनगर के खातीबाबा स्थित कमल सिंह कॉलोनी निवासी विनोद राय के मकान पर बिजली चोरी की जा रही है। सूचना पाकर वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने वीडियोग्राफी के साथ कनेक्शन काटकर अलग किया। पुलिस के अनुसार विनोद राय ने आकर चेकिंग का विरोध कर हंगामा कर दिया। टीम के साथ मारपीट की गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाना प्रभारी आशीष मिश्रा अपने टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उपखंड अधिकारी सौैरभ निगम की तहरीर पर कमल सिंह कॉलोनी निवासी विनोद राय, मनीष राय व शिवम राय पर एफआईआर दर्ज की। तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें