फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: तेलंगाना में हुई बिजौली के युवक की मौत, परिजनों ने इस वजह से मौत पर उठाए सवाल

Sat, 19 Mar 2022 09:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

झांसी के बिजौली निवासी सोनू (26) तेलंगाना के विजयवाड़ा में रेल कोच फैक्टरी पर ठेके में काम करता था। शुक्रवार की देर सुबह तक जब वह सोकर नहीं उठा तो उसके साथी जगाने पहुंचे। जहां उन्होंने उसे मृत पाया। बताया जा रहा है कि युवक की मौत हृदयघात से हुई। जिस पर परिजनों ने मौत की सही वजह जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन
मृतक सोनू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजौली निवासी एक युवक की तेलंगाना में मौत हो गई। वहां से उसका शव झांसी स्थित पैतृक गांव पहुंचा। मौत का कारण हृदयघात बताया गया है। इस पर परिजन भड़क गए और शव लेकर चौकी पहुंच गए। उन्होंने युवक की मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस से पोस्टमार्टम कराने की मांग की। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। हालांकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है, जिसका उन्हें इंतजार है।

विज्ञापन


झांसी के बिजौली निवासी किसान बद्री राजपूत का पुत्र सोनू (26) पिछले दो महीनों से तेलंगाना के विजयवाड़ा में रह रहा था। वह वहां ठेके पर रेल कोच फैक्टरी पर काम कर रहा था। गुरुवार को वह काम से फ्री होने के बाद खाना खाकर सो गया था। लेकिन, शुक्रवार की सुबह देर तक वो नहीं उठा। इस पर साथी उसे देखने पहुंचे तो वह मृत अवस्था में पड़ा मिला। तेलंगाना से बगैर पोस्टमार्टम के शव शनिवार को बिजौली पहुंचा। बताया गया कि सोनू की मौत हृदयघात से हुई। इस पर परिजन भड़क गए।

उनका कहना था कि सोनू एकदम स्वस्थ था। इतनी कम उम्र में हृदयघात की कोई संभावना ही नहीं है। परिजन उसका शव लेकर बिजौली चौकी पहुंच गए और उन्होंने पुलिस से पोस्टमार्टम कराने की मांग की। इस पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। मौत की सही वजह जानने के लिए अब सभी को उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें