फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड की छुपी प्रतिभाओं को मिलेगा मुकाम

Wed, 22 May 2019 01:26 AM IST
देवेंद्र कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
odition, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
स्पीड हाउस में कलाकारों ने ऑडिशन दिए।  इसमें युवा ही नहीं बल्कि ढाई साल के बच्चों से लेकर 65 साल तक बुजुर्ग शामिल हुए।
विज्ञापन


बॉलीवुड अभिनेता विनोद जयवंत ने बताया कि वह अपनी आगामी लघु फिल्म में बुंदेलखंड के कलाकारों को अभिनय का मौका देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय ऑडीशन में दो सौ से अधिक छोटे बड़े कलाकार पहुंचे और उनमें कूट-कूट कर टैलेंट भरा है पर प्लेटफार्म न मिल पाने के कारण उन्हें मुकाम नहीं मिला। उनके मुकाम को आसान बनाने के लिए वह यह प्रयास कर रहे हैं ताकि मुंबई में बुंदेलखंड के कलाकार अपनी छाप छोड़ सकें। 
विज्ञापन


ऑडिशन के दूसरे दिन ललितपुर, डबरा, ग्वालियर, उरई व शिवपुरी के कलाकार बड़ी संख्या में पहुंचे। इसमें उनके अंदर अदाकारी, डांस, गायन सहित अन्य प्रतिभाओं को कैमरे के सामने परखा। विनोद ने बताया कि ऑडिशन के बाद चयनित कलाकारों को मुंबई में 10 दिन की वर्कशॉप में प्रशिक्षण देने के बाद फिल्म में काम करने का मौका दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें