कटेरा। कस्बे में हरियाली तीज का पर्व भक्ति से मनाया गया। पर्व को लेकर विभिन्न मंदिरों में विशेष तैयारियां की गईं। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया।
रामजानकी मंदिर में तीज पर भगवान को आकर्षक ढंग से सजाए गए झूले पर विराजमान कराया गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ ठाकुर जी को झूला झुलाया। इसी तरह खकरी सरकार मंदिर व धनुषधारी मंदिर में भी झूले सजाए गए। संवाद