फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीएड प्रवेश के आवेदन पांच मई तक, परीक्षा एक जून को

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आवेदन और परीक्षा तिथि में बृहस्पतिवार की शाम बदलाव कर दिया है। अब प्रवेश परीक्षा एक जून को होगी और 16 जून को परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विवि (बीयू) के कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के आवेदन भरने की अंतिम तिथि एक अप्रैल थी और 25 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा प्रस्तावित थी। बीयू ने शासन ने आवेदन की तिथि के साथ-साथ प्रवेश परीक्षा की तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया था। बृहस्पतिवार की शाम शासन से परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव का आदेश मिल गया। इसके तहत 30 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। एक से पांच मई तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन भरे जा सकेंगे। एक जून को प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी और 16 जून कोे परिणाम जारी करके काउंसलिंग शुरू कराई जाएगी। 0
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें