फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहस के साथ दें अपराधों को मात, पुलिस देगी आपका साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड महाविद्यालय में अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत मंगलवार को पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्राओं को महिला अपराधों के प्रति सचेत करने के साथ ही आपराधिक गतिविधि का डटकर सामना करने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं सीओ सिटी और अन्य पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित अन्य जानकारियां दीं।
विज्ञापन

सीओ सिटी राजेश राय ने कहा कि 12 चौराहों पर नि:शुल्क बूथ बनाए जा रहे हैं। इनमें पैनिक बटन रहेगा। जिसके जरिए कोई भी अपनी शिकायत बटन दबाकर दर्ज करा सकता है। महिला हेल्पलाइन 1090 नंबर पर महिला पुलिसकर्मी ही आपकी समस्या सुनेगी।
उन्होेंने कहा कि लड़कियां डरती हैं कि पुलिस के पास शिकायत करने पर उनसे ही पूछताछ कर उन्हें परेशान किया जाएगा। लेकिन पुलिस आपकी जानकारी को गोपनीय रखते हुए हमेशा आपके साथ आपके सहयोग के लिए तत्पर है।
विज्ञापन

सीओ सिटी ने मोबाइल के सदुपयोग करने का संदेश देते हुए परिजनों से हर समस्या साझा करने की बात कही। उन्होंने बताया कि शहर के अलग अलग इलाकों में पुलिस के अधिकारियों का मोबाइल नंबर लिखवाने का काम भी जल्द किया जाएगा।
प्राध्यापिका नूतन मित्तल ने कहा कि अपने अधिकारों के बारे में जानकारी जुटाएं। अपनी सुरक्षा के लिए सबसे पहले स्वयं को ही सोचना पडे़गा। अपनी क्षमता को पहचान कर अपने लक्ष्य का निर्धारण करें और उसकी प्राप्ति तक मेहनत करते रहें। समाज में अपने महत्व को स्वयं समझें।
प्राध्यापिका ज्योति वर्मा ने कहा कि जीवन की पाठशाला सतत् चलती रहती है। उप प्राचार्य जितेंद्र तिवारी ने कहा कि पुलिस की मदद से पहले अपनी सुरक्षा के लिए स्वयं तैयार रहें। इस मौके पर वंदना कुशवाहा, अनुपमा सोनी, श्याम मोहन पटेल, बृजेश मिश्रा, बृजेंद्र बौद्ध, अनिरूद्ध गोयल, कमलेश यादव समेत अन्य अध्यापक और छात्राएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुरेंद्र नारायण ने और आभार डॉ. जितेंद्र तिवारी ने व्यक्त किया।
विज्ञापन

----------------
हेल्पलाइन 1090 पर शिकायत करने पर महिला ही हमारी बातचीत सुनेगी, इससे हमें अपनी शिकायत बताने में कोई असहजता महसूस नहीं होगी। - पल्लवी राय
-------------
पुलिस की सहायता से हम सुरक्षित महसूस करते हैं, मैंने एक बार 1090 पर शिकायत भी दर्ज करवाई है। बहुत आराम से हमारी बात सुनी जाती है।- ज्योति शर्मा
-------------
महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए स्वयं तैयार रहने वाली बात बहुत अच्छी लगी। पुलिस के आने तक तो अपनी सुरक्षा खुद ही करनी होती है।- मेघा ठाकुर
-------------
मोबाइल के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करना बहुत ही आसान है। पुलिस इसी तरह फ्रेंडली रहे तो हम अपनी शिकायत करने में डरेंगे नहीं। - आन्या ठाकुर
-------------
आत्मनिर्भर बनने वाली बात ने प्रभावित किया, 1090 की जानकारी तो थी लेकिन वहां भी महिला ही हमारी बात सुनेंगी ये नहीं पता था। - अदब खान
------------
शिकायतकर्ता की जानकारी गुप्त रखे जाने से महिला शिकायतकर्ता समाज में होने वाली बेमतलब की बातों और यातानाओं से बचेंगीं। - मानसी खरे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें