फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बारिश कम, आसपास झमाझम

Mon, 18 Sep 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
rain, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
जिले में कहीं झमाझम तो कहीं रिमझिम बारिश हुई। देर शाम तक बादल छाए रहने और हल्की-हल्की फुहार से मौसम खुशगवार हो गया। मौसम में ठंडक घुलने से लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग को आगे के दिनों में बारिश की संभावना कम है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से झांसी में बारिश नहीं हुई थी। तेज गर्मी और भीषण उमस से लोगों का हाल बेहाल था। वहीं किसान खेती को लेकर चिंतित थे। मौसम विभाग ने भी हाल फिलहाल बारिश की संभावना से इंकार किया था। रविवार की सुबह तो धूप खिलने के साथ हुई मगर दोपहर दो बजे से हालात बदलने लगे। आसमान में काले बादल छाने शुरू हो गए। दोपहर ढाई बजे से हंसारी, करारी, प्रीतमपुर, अंबावाय, दिगारा, कोछाभंवर समेत जनपद के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई, हालांकि, शहर के इलाइट चौराहे, बीकेडी चौराहे, मानिक चौक, बड़ाबाजार, सिविल लाइंस, जेल चौराहे, बस स्टैंड, कचहरी चौराहे आदि इलाकों में रिमझिम पानी गिरता रहा। बीच-बीच में रुक-रुककर देर शाम तक फुहार गिरने से तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। रविवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश होने से वातावरण काफी ठंडा हो गया। लोगों को गर्मी और उमस से निजात मिल गई। शाम को लोगों ने घरों से बाजारों में घूमकर मौसम का लुत्फ भी उठाया। हालांकि, मौसम विभाग को आगे के दिनों में बारिश की संभावना कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें