फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसईसीसी : 1.10 लाख पात्र अब भी आयुष्मान योजना से दूर

Sun, 12 Jul 2026 02:51 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सामाजिक-आर्थिक एवं जातिगत जनगणना (एसईसीसी)-2011 में शामिल जिले के करीब 1.10 लाख पात्र अब भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने से वंचित हैं। इन पात्रों ने अब तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाया है और न ही स्वास्थ्य विभाग से संपर्क किया है। अब 11 से 31 जुलाई तक संचालित होने वाले दस्तक अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर ऐसे पात्रों की पहचान करेंगी और उनके आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया शुरू कराएंगी।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक विभिन्न श्रेणियों, जैसे आर्थिक रूप से कमजोर परिवार, अंत्योदय राशन कार्ड धारक और 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र नागरिकों सहित 5.18 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। इनमें से करीब 70 प्रतिशत लाभार्थी योजना के तहत निशुल्क उपचार का लाभ भी ले चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एसईसीसी-2011 के लगभग 1.10 लाख पात्र लाभार्थियों का वर्तमान पता या स्थिति स्पष्ट नहीं है। दस्तक अभियान के दौरान आशा, आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीमें घर-घर सर्वे कर इनकी जानकारी जुटाएंगी, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।
विज्ञापन




दस्तक अभियान के दौरान घर-घर जाने वाली टीमें 1.10 लाख पात्रों का पता लगाएंगी। जैसे ही उनकी जानकारी प्राप्त होगी, उनके आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएंगे। इसके अलावा शासन से 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के 32 हजार लोगों का डाटा प्राप्त हुआ है, जिनके भी कार्ड बनाए जाएंगे। - डॉ. उत्सव राज, को-नोडल अधिकारी
अंत्योदय के 600 परिवारों के कार्ड नहीं बन पाए
जिले में अंत्योदय श्रेणी के लगभग 40 हजार परिवार हैं। इनमें से 39,400 परिवारों के करीब 1.39 लाख सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। शेष 600 परिवारों के कार्ड आवश्यक दस्तावेजों की कमी, अंगूठे का मिलान न होने के कारण समेत अन्य कारणों से अभी तक नहीं बन पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें