फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल से तीन लाख रुपये से भरा बैग चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना नवाबाद अंतर्गत एंबीयंस होटल में शादी समारोह के दौरान तीन लाख रुपये से भरा बैग चोरी जाने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बैग को तलाशा, लेकिन पता नहीं चल सका। होटल के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में दो युवक बैग ले जाते नजर आए। पुलिस ने दोनों युवकाें की तलाश शुरू कर दी है। देर रात पुलिस मामले की जांच में जुटी रही।
विज्ञापन

थाना सीपरी बाजार स्थित सिद्देश्वर नगर निवासी राजेश कुमार श्रीवास्तव एकाउंट शाखा में सीनियर इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। 9 नवंबर को उनकी पुत्री की चंडीगढ़ से शादी हुई थी। 12 नवंबर को थाना नवाबाद के जीवनशाह चौराहा स्थित एंबीयंस होटल में आशीर्वाद कार्यक्रम आयोजित किया था। मंगलवार की शाम सभी मेहमान व रिश्तेदार होटल के हॉल में मौजूद थे। राजेश कुमार की पत्नी सुनीता श्रीवास्तव बैग लिए थी, इसमें होटल का भुगतान करने के लिए तीन लाख रुपये रखे थे। बैग मेें अंगूठी व मोबाइल भी रखा था। अभी कार्यक्रम चल रहा था, तभी रात करीब सवा दस बजे उनके पास रखा बैग लेकर एक युवक निकल गया।
कुछ देर बाद बैग नदारद देख सुनीता के होश उड़ गए। खबर मिलते ही सभी मेहमान पहुंच गए और बैग की तलाश शुरू कर दी, लेकिन पता नहीं चल सका। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे स्टाफ को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही नवाबाद पुलिस भी पहुंच गई। होटल के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। इन कैमरों में पीली शर्ट पहने एक युवक बैग ले जाते नजर आ रहा है। जबकि, उसका साथी उसको गाइड करते नजर आ रहा है। पुलिस ने फोटो के आधार पर युवकों की तलाश शुरू कर दी है। इस मामल में पीड़ित ने कार्रवाई के लिए नवाबाद थाने में शिकायती पत्र दिया है। सीओ सिटी डॉ. अभिषेक कुमार राहुल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें