फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचपन के प्यार के चक्कर में बुरा फंसा दरोगा, दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नवाबाद थाने में तैनात रहा दरोगा अभिषेक पोरवाल बचपन के प्यार के चक्कर में बुरा फंस गया। शादी करने से इंकार करने पर विवाहित पीड़िता ने आरोपी दरोगा के खिलाफ नवाबाद थाने में दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नवाबाद पुलिस के मुताबिक मूल रूप से कानपुर निवासी अभिषेक पोरवाल के साथ पीड़िता का पूर्व परिचय कानपुर से था। दोनों कानपुर में पड़ोसी थे। पुलिस में भर्ती होने के बाद अभिषेक झांसी चला आया। उधर, पीड़िता की शादी झांसी में तैनात एक पुलिसकर्मी के साथ हो गई। पुलिसकर्मी की तैनाती झांसी में थी। वह पत्नी को लेकर झांसी आ गया। झांसी आने पर दोनों की मुलाकात फिर होने लगी। पीड़िता का कहना है अभिषेक ने उससे शादी कर लेने का वायदा किया। इस पर वह अपने पति को तलाक देने पर भी राजी हो गई लेकिन, मार्च माह में अभिषेक ने शादी करने से इंकार कर दिया। उसके इंकार करने के बाद पीड़िता ने दरोगा अभिषेक के खिलाफ महिला थाने में 9 अप्रैल को आईपीसी की धारा 354, 323, 504 समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी दरोगा निलंबित हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों की पंचायत के बाद दरोगा ने महिला के साथ सुलहनामा कर लिया और शादी करने पर राजी हो गया। सुलहनामा के आधार पर पुलिस ने इसी महीने फाइनल रिपोर्ट लगा दी।
उधर, एफआर लगते ही दरोगा के सुर फिर बदल गए। पीड़िता का आरोप है कि दरोगा ने बहाने से उसे अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। उसे भूल जाने को कहा। दरोगा के रवैये से परेशान महिला ने एसएसपी के पास पहुंचकर गुहार लगाई। नवाबाद इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्र के मुताबिक आरोपी दरोगा अभिषेक पोरवाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 323, 504 समेत 406 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें