फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को सत्ता से बेदखल करे पिछड़ा वर्ग: रामआसरे

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य व पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि पिछड़े वर्ग को अपने अधिकार हासिल करने के लिए भाजपा को सत्ता से हटाना होगा। पिछड़े वर्गों का सम्मान केवल सपा में ही सुरक्षित है। यह बात उन्होंने मंगलवार को सपा की विश्वकर्मा चौपाल में कही।
विज्ञापन

एक विवाह घर में आयोजित चौपाल में बोलते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता की सुनवाई नहीं हो रही है। जमीनों पर कब्जे, हत्या, दुष्कर्म जैसी वारदातें आम हो गईं हैं। छोटे अपराधियों को मारकर सरकार सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहती है, जबकि बड़े अपराधियों को सरकार का संरक्षण हासिल है। भाजपा सरकार में जनता को धोखा, झूठ और महंगाई के सिवाय कुछ नहीं मिला। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर हर वर्ग के विकास के लिए काम किए जाएंगे। इस दौरान विधायक बृजेश कठेरिया, अजय सूद, मिर्जा करामत बेग, शकील खान, केके सिंह, जिला पंचायत सदस्य बृजेंद्र सिंह यादव, लालाराम विश्वकर्मा, विजय कुशवाहा, आशा झा, वीरेंद्र प्रताप सिंह, महिपत झा, रोहित झा, सलमान पारीछा, अमित कुशवाहा, शहनवाज खान आदि ने विचार प्रकट किए।
इस मौके पर अरविंद झा, संतोष झा, रामप्रकाश झा, सुरेश पांडेय, रविंद्र झा, लखन झा, प्रकाश झा, मनोज झा, प्रवीण झा, संजीव, ओमप्रकाश, बृजबिहारी ओझा, संतोष, विनोद, अरुण झा आदि मौजूद रहे। संचालन आरिफ खान ने किया। आभार कार्यक्रम संयोजक पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नरेंद्र झा ने जताया।
विज्ञापन

अखिलेश रेवोल्यूशन का आयोजन कल
झांसी। सपा की बैठक में वरिष्ठ नेता राहुल सक्सेना ने बताया कि 11 नवंबर को अखिलेश रेवोल्यूशन कार्यक्रम का आयोजन गणेश मंदिर से पूजन-अर्चन के साथ होगा। इसके जरिये सपा द्वारा कि गए कामों को जनता के बीच ले जाया जाएगा। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह दांगी, रजत रायकवार, आशीष साहनी, ऋषि भटनागर, कौशल खरे, देवेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें