फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों से कुकर्म के आरोपी रिटायर्ड लेखपाल की तीन पेन ड्राइव में मिले 61 अश्लील वीडियो

Sat, 16 Jan 2021 01:50 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
demo pic - फोटो : social media
विज्ञापन

जनपद जालौन के कोंच में बच्चों से हैवानियत करने वाले रिटायर्ड लेखपाल के घर से साइबर एक्सपर्ट की टीम को तीन पेन ड्राइव मिलीं, जिनमें 61 अश्लील वीडियो मिले। गनीमत रही कि इनमें से कोई भी इंटरनेट पर अपलोड नहीं हुआ था। साथ ही मिले हार्ड डिस्क का डाटा रिकवर करने के लिए उसे आगरा प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

विज्ञापन


कोंच में बच्चों के साथ हैवानियत कर उनके वीडियो बनाने वाले रिटायर्ड लेखपाल रामबिहारी के मामले में शुक्रवार को झांसी से कोंच पहुंची साइबर एक्सपर्ट की टीम ने दिन भर आरोपी के घर में पड़ताल की। आरोपी के घर से मिली तीन पेन ड्राइव व हार्ड डिस्क को साइबर एक्सपर्ट टीम ने कब्जे में लिया। पेन ड्राइव से 61 अश्लील वीडियो मिले हैं। सभी वीडियो 30 मिनट से अधिक के हैं। हार्ड डिस्क से कुछ नहीं मिला। जांच में पाया गया कि हार्ड डिस्क से वीडियो डिलीट किए गए हैं। वीडियो रिकवर करने के लिए इसे आगरा प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। टीम ने वीडियो क्लिप बरामद कर पुलिस की जांच टीम के सुपुर्द किए हैं।

माना जा रहा था कि आरोपी ने बच्चों के साथ बनाए कई वीडियो इंटरनेट पर डाल दिए हैं। साइबर टीम ने दिन भर जांच की, लेकिन एक भी वीडियो इंटरनेट पर नहीं मिला। इस पर साइबर एक्सपर्ट टीम ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन


16 व 32 जीबी की हैं पेन ड्राइव
साइबर एक्सपर्ट टीम को जांच में पेन ड्राइव 16 व 32 जीबी की मिलीं। टीम को पेन ड्राइव से भी वीडियो डिलीट करने की आशंका है। इसे भी टीम अपने स्तर पर रिकवर करने का प्रयास कर रही है।

घिनौनी हरकतें देख पुलिसकर्मी भी रह गए हैरान
पेन ड्राइव से मिले वीडियो को देखकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए। एक-एक बच्चे के कई-कई वीडियो पेन ड्राइव में मिले हैं। एक बार नशा देने के बाद वह वीडियो की धमकी देकर उन बच्चों को आने पर मजबूर कर देता था। वीडियो में यह सभी साफ नजर आ रहा है।

पूरे प्रकरण को संज्ञान में लेकर गंभीरता से जांच कराई जा रही है। वह खुद मामले की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। साइबर एक्सपर्ट टीम ने जांच कर कई सुबूत एकत्रित किए हैं। जालौन पुलिस भी हर बिंदू पर जांच कर रही है। कई महत्वपूर्ण सुबूत भी हमारी पुलिस टीमों का मिले हैं। इसके आधार पर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

सुभाष बघेल, आईजी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें