फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह में चकाचक हो जाएगी अयोध्यापुरी की सड़क

विज्ञापन
अयोध्यापुरी में निर्माणाधीन सड़क।
विज्ञापन
तीन माह में चकाचक हो जाएगी अयोध्यापुरी की सड़क का
विज्ञापन

झांसी। काफी समय से बदहाल गणेश चौराहे से ग्वालियर मार्ग स्थित अटल चौक तक सड़क का निर्माण झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा शुरू कर दिया गया है। तीन माह के भीतर ही काम पूरा कर लिया जाएगा। सड़क का निर्माण होेने से आस - पास के लोगों के लिए काफी सहूलियत होगी।
महानगर के अयोध्यापुरी कॉलोनी से ग्वालियर मार्ग स्थित सड़क सालों से खस्ताहाल स्थिति में थी। इस पर बड़े - बड़े गड्ढे होने के कारण स्थानीय लोगों के अलावा राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पिछले काफी समय से स्थानीय लोगों द्वारा लगातार सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। झांसी विकास प्राधिकरण ने लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए। सड़क निर्माण का प्रस्ताव को जेडीए बोर्ड की बैठक में रखा गया था। बोर्ड की बैठक में निर्माण कार्य पर अंतिम मुहर लगते ही जेडीए द्वारा निर्माण की प्रक्रिया को शुरू कर दिया था। टेंडर प्रक्रिया के पूरा होते ही सड़क का निर्माण कार्य को शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्य के तहत सड़क की चौड़ाई सात मीटर व लंबाई 680 मीटर होगी। साथ ही, पैदल चलने वालों लोगों के लिए सड़क के दोनों ओर सवा दो मीटर का फुटपाथ बनाया जाएगा। सड़क का निर्माण पूरा होने पर सड़क के दोनों ओर इंटरलाकिंग का कार्य किया जाएगा। साथ ही, दोनो ओर स्ट्रीट लाइटों को लगाया जाएगा। जिससे की आने जाने लोगों को पर्याप्त रोशनी मिल सके। इस संबंध में जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि काफी समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। लोगों की परेशानियां देखते हुए इसे शुरू कर दिया गया है। तीन माह में काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें