फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे का हत्यारा चाचा गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आया हत्या का आरोपी। भतीजे की हत्या करने वाला चाचा गिरपु्तार वाली खबर में फोटो
विज्ञापन
झांसी। भाई से चल रहे दो बीघा जमीन के विवाद को लेकर सीपरी थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव में भतीजे की हत्या कर फरार हुए चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से ही आरोपी भाग निकला था। पुलिस इस मामले में पहले ही रिपोर्ट दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन

13 अक्तूबर को थाना सीपरी बाजार क्षेत्र स्थित केशवपुर गांव निवासी राजकुमार ने अपनेे भतीजे अंशुल की घर ले जाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद कमरे में रखे बक्से में लाश छिपाकर रख दी थी। अंशुल के घर न लौटने पर परिजन खोजबीन करते हुए राजकुमार के घर पहुंचे थे, जहां बक्से से लाश बरामद हुई थी। मौके से आरोपी राजकुमार भाग निकला था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर आरोपी पर एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सका था। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने आरोपी को टीम के साथ पकड़ लिया। बताया गया है कि जमीनी विवाद को लेकर दोनों भाईयों में विवाद हो रहा था। जिसके चलते बदला लेने की नियत से भतीजे की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें