फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पैरामेडिकल रोड पर आवास विकास आरंभ करेगा नई आवासीय योजना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। आवास विकास परिषद जल्द नई आवासीय योजना आरंभ करने जा रहा है। यह योजना पैरामेडिकल रोड के पास आंरभ होगी। इसके लिए टंकोरी, मुस्तरा, कोछाभांवर के आसपास करीब 1044 एकड़ जमीन अधिग्रहीत होगी। परिषद अफसरों का कहना है कि जल्द ही भू-अर्जन के लिए धारा 28 की कार्रवाई आरंभ होगी।



आवास विकास परिषद ने दो साल पहले झांसी-कानपुर हाईवे पर सखी हनुमान मंदिर के पास आवासीय योजना आरंभ की थी। यहां व्यावसायिक छोड़ सभी आवासीय प्लाट बिक चुके। पहली आवासीय योजना की कामयाबी के बाद दूसरी योजना इसके ठीक पीछे पैरामेडिकल रोड पर टंकोरी, मुस्तरा एवं कोछाभांवर की ओर आरंभ करने की तैयारी है। आवास परिषद की बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर भी लग गई।
विज्ञापन


नई आवासीय योजना के लिए 1044 एकड़ जमीन चिन्हित हुई है। अफसरों के मुताबिक, जल्द ही जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई आरंभ होगी। कुल 372 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता समर उपाध्याय का कहना है बोर्ड की मंजूरी के बाद जल्द धारा 28 की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन









टॉवर बनाने से पीछे खींचे पांव



आवास विकास परिषद फेज वन की आवासीय योजना में दो बहुमंजिली टॉवर बनाने की तैयारी में था लेकिन अब खुद न बनाकर वह यह टॉवर प्राइवेट बिल्डरों की मदद से बनवाएगा। परिषद अभियंताओं का कहना है टॉवर बनाने के साथ उसे निस्तारित करना होगा। यह काम परिषद खुद नहीं करना चाहता है। इस वजह से यह काम प्राइवेट बिल्डरों के सहारे कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें