फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अप्रैल में होगी गल्ला मंडी दुकानों की नीलामी

Mon, 26 Mar 2018 01:06 AM IST
amarujala
विज्ञापन
anaj, jhansi news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विशिष्ट गल्ला मंडी भोजला में गल्ला व्यापारियों को दुकानें नीलाम करने की तिथि अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। दुकानें 27 मार्च को नीलाम होनी थीं, लेकिन गल्ला व्यापारियों द्वारा शासन में उच्च अधिकारियों को ज्ञापन देने के बाद नीलामी की तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया। नीलामी की तिथि कब आएगी, इसका निर्णय बाद में होगा।
विज्ञापन


गल्ला मंडी तालपुरा में दो सौ लाइसेंसी दुकानदार हैं। यहां पर 110 दुकानें बनी हैं और 90 दुकानदार फड़ लगाकर कारोबार करते हैं। यही स्थिति भोजला मंडी की है। यहां पर 124 दुकानें बनी हैं और इनमें से 50 प्रतिशत दुकानें आरक्षित हैं। भोजला मंडी में नौ दुकानों की नीलामी हो चुकी है। व्यापारी इन्हें निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। दुकानों की न्यूनतम बोली 17 लाख रुपये से लेकर 27 लाख रुपये है। व्यापारियों का कहना है कि नीलामी प्रक्रिया निरस्त कर मंडी शुल्क के आधार पर दुकानें आवंटित की जाएं और जो 110 लाइसेंसी दुकानदार हैं, उन्हें भोजला मंडी में दुकान के बदले दुकान दी जाए। जिन व्यापारियों के पास दुकान नहीं है, उन्हें 20 गुणा 30 वर्ग मीटर की जगह आवंटित की जाए। व्यापारियों ने विधायक रवि शर्मा के साथ लखनऊ जाकर राज्य मंडी परिषद के निदेशक रमाकांत पांडे और अपर निदेशक प्रशासन जितेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान करने की मांग की थी।

इसका असर दिखाई दिया और 27 मार्च को होने वाली नीलामी की प्रक्रिया आगे के लिए टाल दी गई है। मंडी सचिव मनीष सिंह ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया अप्रैल तक के लिए टाल दी गई। तिथि बाद में घोषित की जाएगी। व्यापारियों ने जिन मांगों को लेकर ज्ञापन दिया है, उन पर विचार विमर्श करने के बाद ही अंतिम निर्णय होगा।
विज्ञापन


कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
झांसी। गल्ला मंडी स्थल ई-आक्शन प्लेटफार्म (नीलामी चबूतरा) पर भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राष्ट्रीय कृषि बाजार के अंतर्गत ई- नाम की प्रक्रिया के बारे में कर्मचारियों और व्यापारियों को प्रशिक्षण दिया। शुभारंभ संभागीय उपनिदेशक (प्रशासन एवं विपणन) डा. अमित यादव ने किया। मास्टर ट्रेनर शैलेंद्र प्रजापति ने प्रोजेक्टर के माध्यम से ई- नाम के बारे में बताया। मंडी सचिव मनीष सिंह ने किसानों और व्यापारियों से राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना से जुड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें