फोटो सहित क्रमांक = 1,2कैप्सन - सास बहू सम्मेलन में महिलाओं को सम्मानित करते चिकित्सक
आदर्श सास और बहुओं को किया सम्मानित
- स्वास्थ्य विभाग द्वारा बम्होरीसर गांव में हुआ कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
तालबेहट। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्राम बम्होरीसर में सास बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टरों द्वारा आदर्श बहू और सासों को सम्मानित किया गया।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेंद्र कुमार ने कहा कि शासन परिवार नियोजन बढ़ाने के लिए कार्यक्रम चला रहा है। उन्हीं कार्यक्रमों के तहत यह आयोजन किया गया है। इसमें उन सासों को सम्मानित किया गया जिन्होंने प्रसव काल के दौरान अपनी बहुओं का ध्यान रखा है। इसके अलावा उन बहुओं को सम्मानित किया जाना है जिन्होंने शादी के बाद प्रसव कराया या दो संतानों के मध्य तीन वर्ष का अंतर रखा। इसके अलावा दो संतानों के बाद जिन्होंने परिवार नियोजन अपना लिया। इस मौके पर डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, कोमल सिंह यादव, सुधीर कुमार, मुन्नी देवी, रेनू लिटौरिया आदि ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान हरीराम ने और संचालन हेमंत वर्मा ने किया।