फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: प्रैक्टिकल में नंबर बढ़वाने का ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। एक काॅलेज की छात्रा और अध्यापक के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें प्रैक्टिकल में 28 और 30 नंबर देने की बात की जा रही है। इसके बाद दिन भर काॅलेज में अध्यापकों, प्रधानाचार्य एवं झांसी से आए प्रबंधक के बीच बैठकों का दौर चलता रहा। काॅलेज प्रबंधक ने ऑडियो में बात कर रहे अध्यापक को काॅलेज से निष्कासित करने की बात कही है।
विज्ञापन

इससे पहले इसी कॉलेज के एक अध्यापक ने चार फरवरी को कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर खुद को निर्दोष बताते हुए प्रधानाचार्य द्वारा फंसाने की बात कही थी। उक्त मामले की जांच कोतवाली प्रभारी द्वारा की जा रही है।



वहीं, एक अन्य मामले में छात्रा अपने माता-पिता के साथ काॅलेज पहुंची। उन्होंने व अन्य छात्राओं ने बताया कि एक अध्यापक द्वारा कोचिंग के लिए लगातार परेशान किया जा रहा है। कोचिंग नहीं पढ़ने पर फेल करने की धमकी के साथ प्रैक्टिकल में सिर्फ 12 नंबर देने की बात कही जा रही है। बताया कि शिकायत के बाद भी प्रधानाध्यापक ने उक्त अध्यापक के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की है। छात्राओं ने उक्त अध्यापक से लिखित गारंटी देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें