फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नौ दिन से लापता छात्र का शव जंगल में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। नौ दिन से लापता छात्र का शव ग्राम मैलवारा के जंगल में मिलने से हड़कंप मच गया। छात्र की गुमशुदगी नौगांव में दर्ज कराई गई थी एवं कोतवाली पुलिस को भी सूचित किया गया था।
विज्ञापन

मृतक महेशपाल पुत्र गोटीराम निवासी ग्राम मैलवारा दमेले इंटर काॅलेज में 12वीं का छात्र था। 25 जनवरी से नौगांव में कोचिंग कर रहा था। 9 फरवरी को परिजन को गुम होने की सूचना मिली। जिसे लेकर परिजनों ने नौगांव थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। सुबह उर नदी किनारे जंगल रेंज में अज्ञात शव की जानकारी मिली। जो पुराना बताया जा रहा है एवं बदबू आ रही थी। मृतक के पिता गोटीराम एवं मृतक की मां मीरा ने जूतों एवं कपड़ों से पहचान की। कोतवाली पुलिस को सूचना मिलने पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम द्वारा जांच की गई। शव से लगभग 100 की कदम की दूरी पर सल्फास की गोलियां मिलीं। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें