फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: घर पर मोबाइल रिचार्ज नहीं करने पर हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




झांसी। नवाबाद थानांतर्गत कोछाभांवर घर पर मोबाइल फोन रिचार्ज न करने पर गुस्साए आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। भागते समय पुलिस को बुलाने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोछाभांवर निवासी गजेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका पुत्र सत्यम घर पर मोबाइल फोन सुधारने व रिचार्ज करने की दुकान चलाता है। 10 जून की रात करीब नौ बजे दुकान बंद करके आया और कुछ देर बाद खाना खाने लगा। तभी 10.45 बजे उसके घर का किसी ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोला तो कोछाभांवर में रहने वाले सुरेंद्र, विष्णु व दीपक ने मोबाइल फोन रिचार्ज करने के लिए कहा। खाना खा रहे पुत्र ने कहा कि अभी रीचार्ज नहीं हो सकेगा क्योंकि एकाउंट में बैलेंस नहीं है। सुबह रिचार्ज कर दिया जाएगा। इस पर आरोपी गाली-गलौज करने लगे। यही नहीं, पुत्र से भी मारपीट करने लगे। सुरेंद्र विष्णु, दीपक ने लोहे की रॉड, कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों से प्रहार किया, जिसमें पुत्र सत्यम के सिर में चोट आई। आरोप है कि भागते समय आरोपी पुलिस को बुलाने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। ब्यूरो
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें