फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार से पहले खाली हुए शहर के एटीएम, पैसों के लिए भटक रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रविवार को पैसे निकालने के लिए शहर के लोग इधर उधर भटकते रहे। जहां भी जाएं वहीं पता चले कि एटीएम खराब है। कहीं पैसे न होने का बोर्ड लगा था। सारा दिन लोगबाग परेशान रहे। कई एटीएम तो पिछले काफी दिनों से खराब बताए जा रहे हैं मगर इन्हें सही नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में बैंकों के 100 एटीएम हैं। लोगों की सहूलियत के लिए शहर के हर मुख्य चौराहों के अलावा सार्वजनिक स्थानों पर एटीएम स्थापित किए हैं लेकिन शनिवार को गांधी जयंती होेने के कारण सार्वजनिक अवकाश था। वहीं रविवार को भी बैंकों की साप्ताहिक बंदी होने से शहर के अधिकांश एटीएम में कैश की किल्लत देखने को मिली। नकदी नहीं होने के कारण एटीएम के बाहर कैश नहीं होने का नोटिस चस्पा कर दिया गया था। वहीं कई एटीएम में पैसा होने के बाद भी खराब पड़े हुए थे। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंक बंद होने के कारण लोग शिकायत भी दर्ज नहीं करा पा रहे।
विज्ञापन

रुपयों की काफी आवश्यकता है, लेकिन अधिकतर एटीएम में रुपये ही नहीं हैं। एक घंटे से अधिक समय घूमना पड़ा लेकिन रुपये नहीं निकल सके।
हेमंत
शहर, सीपरी, सदर, इलाइट सहित कई इलाकों के एटीएम में रुपये नहीं हैं। बैंक बंद है समझ नहीं आ रहा है कि शिकायत करें भी तो कहां करें।
संजय
शनिवार को भी कई एटीएम में पैसा नहीं था। रविवार को तो शहर के लगभग सभी में पैसा नहीं है। अब तक दस एटीएम पर चक्कर लगा चुके हैं।
अरविंद
लोग बड़ी उम्मीद के साथ अपना ही पैसा निकालने के लिए जाते हैं लेकिन कई एटीएम तो ऐसे हैं जिनमें कभी कैश नहीं रहता है तो कभी खराब होते हैं।
शंकर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें