फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astrology: गुरु, बुध व मंगल का राशि परिवर्तन, स्वास्थ्य और व्यापार पर पडे़गा असर, यह राशियां होगीं प्रभावित

Thu, 04 Dec 2025 02:55 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

दिसंबर में प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, इनमें गुरु, बुध और मंगल ग्रह प्रमुख हैं। ज्योतिषविदों का कहना है कि इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से लगभग सभी राशियों पर प्रभाव पडे़गा और सर्दी भी अधिक होगी।
 
विज्ञापन
गुरु, बुध और मंगल का राशि परिवर्तन - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिसंबर में प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, इनमें गुरु, बुध और मंगल ग्रह प्रमुख हैं। ज्योतिषविदों का कहना है कि इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से लगभग सभी राशियों पर प्रभाव पडे़गा और सर्दी भी अधिक होगी।
विज्ञापन


ज्योतिषविद हरिओम थापक के अनुसार पांच दिसंबर को गुरु कर्क से मिथुन में, छह को बुध तुला से वृश्चिक में और सात दिसंबर को मंगल वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इन ग्रहों का राशि परिवर्तन विभिन्न राशियों पर प्रभाव डालेगा। मेष, वृषभ, मिथुन व सिंह राशि के जातक पहले से बेहतर महसूस करेंगे और स्वास्थ्य में सुधार होगा। सामंजस्य रहेगा। कर्क व कन्या राशि के जातक सावधानी बरतें। तुला, धनु, कुंभ को व्यापारिक लाभ व उन्नति प्राप्त होगी। वृश्चिक व मीन राशि के जातक को स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। मकर राशि के जातक को लाभ होगा। उनके अनुसार सर्दी भी बढे़गी और वर्षा का भी योग है।
विज्ञापन


ज्योतिषविद रजनी दीक्षित के अनुसार सभी राशि के जातक हनुमान जी एवं भगवान विष्णु की आराधना करें। सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें