फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एनओसी मिलते ही डिफेंस पावर हाउस से जुड़ेगी एरच फीडर की लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
- दुरस्त होगी बदहाल बिजली व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एरच। नगर की बदहाल बिजली व्यवस्था पटरी पर न आने से लोगों में नाराजगी बनी हुई है। लोगों ने जल्द डिफेंस कॉरिडोर 132 सब स्टेशन से एरच फीडर को जोड़े जाने की मांग की है।
नगर के कई दिनों से बदहाल बिजली व्यवस्था से उपभोक्ताओं में रोष है। ऐसी भीषण गर्मी के कारण बिजली गुल रहने दिन का सुकून और रात की नींद गायब है। विद्युत स्टेशन खड़ेनी से जुड़ी एरच फीडर की लाइन और मशीनों में आए दिन खराबी से एरच फीडर की लाइन की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। विभाग की लचर कार्यशैली से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

अब डिफेंस कॉरिडोर से एरच फीडर को जोड़े जाने के लिए रसह पावर हाउस से लाइन तैयार की जा चुकी है। बताया गया है कि लाइन जोड़े जाने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी की जा चुकी हैं, केवल विभाग द्वारा एनओसी मिलते ही एरच पावर की लाइन को डिफेंस कॉरिडोर 132 सब स्टेशन से जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में सुहेल सिद्दीकी, अवर अभियंता, विद्युत उपखंड टहरौली ने बताया एरच पावर की विद्युत लाइन जोड़े जाने के लिए सभी तैयारी कर ली है। एनओसी मिलने की प्रकिया पूरी होते ही जल्द लाइन को डिफेंस कॉरिडोर से जोड़ कर आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें