8 सितंबर को सीपरी बाजार के भोजला गांव के पास सोमवार दोपहर पत्नी के साथ जा रहे डेयरी संचालक 38 वर्षीय अरविंद यादव की कई बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी।
झांसी। भोजला के चर्चित अरविंद यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी रिंकू यादव ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। अधिवक्ता अशोक कुमार शर्मा प्रिंस ने पहले से ही आत्मसमर्पण का एप्लीकेशन कोर्ट में दाखिल कर रखी थी। पुलिस को भी इसकी भनक थी जिसके लिए पुलिस कचहरी के आसपास तैनात थी लेकिन पुलिस को चकमा देकर रिंकू ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। इस मामले में पुलिस पहले कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है लेकिन मुख्य आरोपी रिंकू फरार चल रहा था।
विज्ञापन
गोलियों की तड़तड़ाहट फैल गई थी सनसनी
8 सितंबर को सीपरी बाजार के भोजला गांव के पास सोमवार दोपहर पत्नी के साथ जा रहे डेयरी संचालक अरविंद यादव (38) की कई बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। पत्नी संगीता को लात-घूंसों से मारकर सड़क पर पटक दिया गया। घटना के बाद हमलावर हवाई फायर करते हुए भाग निकले थे। दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। आस-पास के दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों की शटर गिराकर भाग खड़े हुये थे।