फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एक साल में 50 फीसदी बढ़ा गया आर्टिफिशियल ज्वेलरी का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। सोने की तुलना में बेहद कम दाम और आकर्षक दिखने वाली आर्टिफिशियल ज्वेलरी लोगों को खूब भा रही है। सोने की लगातार बढ़ती कीमतों के चलते पिछले एक साल में आर्टिफिशियल ज्वेलरी का कारोबार लगभग 50 फीसदी बढ़ा दिया है।

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। हालांकि, कुछ दिन पहले सोने की कीमतों में गिरावट हुई थी और ये 90 हजार रुपये (प्रति 10 ग्राम) के नीचे पहुंच गया था मगर अब फिर से 93000 से अधिक कीमत पर बिक रहा है। सराफा व्यापारी कमेटी के महामंत्री अतुल किलपन का कहना है कि बढ़ती सोने-चांदी की कीमतों के मद्देनजर अब लोग कम वजन के आभूषण लेने ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऐसे में कुछ समय में एक-एक ग्राम के पेंडेंट, अंगूठी, नथ आदि की बिक्री में भी काफी उछाल आया है। तीन-चार साल पहले इतने कम वजन के आभूषण खरीदने वालों की संख्या काफी कम थी। वहीं, सराफा व्यापारी रिंकू वर्मा का कहना है कि डेढ़ लाख की कीमत वाली सोने की चूड़ी आर्टिफिशियल ज्वैलरी में ढाई से तीन हजार रुपये में मिल जाती है। इसी तरह, 50000 से 80000 हजारे के सोने के झुमके आर्टिफिशियल ज्वैलरी में 500 से एक हजार रुपये में मिल जाते हैं। सोने की एक से सवा लाख की चेन भी आर्टिफिशियल ज्वैलरी में एक से डेढ़ हजार रुपये में मिल जाती है। हालांकि, किस्म के हिसाब से दाम घट-बढ़ भी सकते हैं। ऐसे में पिछले एक साल में सोने की बढ़ती कीमतों की वजह से आर्टिफिशियल ज्वैलरी के कारोबार में 50 फीसदी का उछाल आया है। वहीं, चांदी की बढ़ते दामों के चलते भी अब लोग कम वजन की पायल आदि खरीद रहे हैं।

तीन सालों में यूं बढ़े दाम



वर्ष - सोना चांदी



2025 - 93500 96400

2024 - 74000 80500

2023 - 58850 69050



(नोट: हर वर्ष के दाम 13 अप्रैल के हैं। सोना प्रति 10 ग्राम, चांदी प्रति किलो में।)



ये बोलीं महिलाएं

शादी-समारोह में उपहार तो देने पड़ते हैं मगर सोने की कीमतें बढ़ने से अब कम वजनी वाले जेवर खरीदने पड़ते हैं। - इवलिन कार्नीलियस।

सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं। इसलिए आर्टिफिशियल ज्वैलरी भी खूब पसंद की जा रही है। ये सोने के आभूषण जैसी ही दिखती हैं। - प्रीति प्रजापति।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें