फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: फंदा लगाकर सेना के जवान ने दी जान, पिछले साल ही यहां हुई थी तैनाती, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 28 Jun 2024 03:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

मूल रूप से बरेली के थाना बरादरी के जगतपुर गांव निवासी हिमांशु शर्मा (25) पुत्र आरआर शर्मा सदर बाजार स्थित तोपखाना में नायक के पद पर तैनात थे। वह तोपखाना बैरक में रहते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के सदर बाजार स्थित तोपखाना बैरक में गुरुवार रात सेना के जवान ने फंदे से लटककर जान दे दी। जवान को फंदे से लटका देख सेना के अफसरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। उसके सुसाइड करने की वजह मालूम नहीं चल सकी है। पुलिस एवं फोरेंसिक टीम भी जांच कर रही है।

विज्ञापन


मूल रूप से बरेली के थाना बरादरी के जगतपुर गांव निवासी हिमांशु शर्मा (25) पुत्र आरआर शर्मा सदर बाजार स्थित तोपखाना में नायक के पद पर तैनात थे। पिछले साल ही उनकी यहां तैनाती हुई थी। तोपखाना बैरक में ही वह रहते थे। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार रात करीब 8:30 बजे उनका शव बैरक में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने परिजनों को भी सूचना दे दी। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें