फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: महिला पुलिसकर्मियों के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना

Mon, 10 Mar 2025 01:22 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस कंट्रोल रूम में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

कटेरा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिला पुलिसकर्मियों के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की गई। पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सभी महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान को सराहा। अपने संबोधन में एसपी सुधा सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं और हर चुनौती का डटकर सामना करने में सक्षम हैं। उन्होंने बीते चुनावों का उल्लेख करते हुए कहा कि कई महिला पुलिसकर्मी और शिक्षिकाएं गर्भवती अवस्था में भी अपनी ड्यूटी पर तैनात रहीं।
विज्ञापन

जब उनसे बातचीत की गई तो उन्होंने ड्यूटी को प्राथमिकता देने की बात कही, जो उनकी निष्ठा और साहस को दर्शाता है, ऐसे कई उदाहरण पुलिस पुलिस में महिला पुलिसकर्मियों के हैं। उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा जिला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें महिला पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। महिला पुलिसकर्मियों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान गौरी फाउंडेशन की सचिव दीक्षा द्विवेदी ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए महिला सिपाही स्वाति चौहान थाना कटेरा को प्रशस्ति पत्र, देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें