फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी संप्रेक्षण गृह को सरकार ने दी मंजूरी

Fri, 07 Aug 2015 01:30 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले में राजकीय किशोरी संप्रेक्षण गृह बनाया जाने को प्रदेश सरकार ने स्वीकृति दे दी है।  
विज्ञापन

आपराधिक घटनाओं से संबंधित 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को जेल भेज दिया जाता है, परंतु इससे कम आयु वर्ग की किशोरियों को संप्रेक्षण गृह में रखे जाने का प्रावधान है। वर्तमान में पूरे बुंदेलखंड में किशोरी संप्रेक्षण गृह नहीं है, जिससे उक्त किशोरियों को बाराबंकी भेजना पड़ता है।


 इसमें प्रशासन को परेशानी उठानी पड़ती है। साथ ही संबंधित बालिकाओं व किशोरियों के परिजन भी परेशान होते हैं। लेकिन, आने वाले दिनों में यह परेशानी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी बालिकाओं व किशोरियों के लिए झांसी में किशोरी संप्रेक्षण गृह स्थापित किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। यहां खोले जाने वाले संप्रेक्षण गृह में झांसी व चित्रकूट मंडल के सातों जनपदों की किशोरियों को रखा जाएगा। शुरुआत में संप्रेक्षण गृह में 30 किशोरियों को रखने की व्यवस्था होगी। आवश्यकतानुसार यह संख्या बढ़ा दी जाएगी।

‘किशोरी संप्रेक्षण गृह फिलहाल किराये के भवन में संचालित किया जाएगा। इसके लिए भवन चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही इसे शुरू करने की तैयारी है।’
- राजीव शर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें