फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में बढ़ाई जाएगी एंटीजेन टेस्टिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने ग्रामीण इलाकों में एंटीजेन टेस्टिंग बढ़ाने पर जोर दिया है। उन्होंने संक्रमण पर काबू पाने के लिए निगरानी समितियों की सक्रियता बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में बैठक करते हुए जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी, सर्विलांस टीम को लक्षण पहचान करके मेडिसिन वितरण संबंधी प्रशिक्षण देने को कहा। बीडीओ को ग्राम प्रधान, सचिव एवं रोजगार सेवक के माध्यम से साफ -सफाई के निर्देश दिए। कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता अभियान चलाने को कहा। कहा कि एसडीएम ग्राम, ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर दवा वितरित कराएंगे। समिति में अधिशासी अभियंता, खंड शिक्षा अधिकारी, उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी ज़ोनल प्रभारी के तौर पर शामिल रहेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि बदलते परिवेश में ग्रामीण क्षेत्र में अधिक चौकस रहने की जरूरत है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार, एडीएम न्यायिक संजय पांडेय, डीडीओ सुनील कुमार, एसीएमओ डॉ. सुधीर कुलश्रेष्ठ, जिला पूर्ति अधिकारी तीर्थराज यादव समेत अन्य उपस्थित रहे।
जनपद के आठ स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध कराए गए 70 ऑक्सीज़न कन्सेंट्रेटर
जिलाधिकारी आंद्रा वामसी के मुताबिक जनपद के आठ स्वास्थ्य केेंद्रों में 70 ऑक्सीज़न कन्सेंट्रेटर उपलब्ध करा दिए गए हैं। रेलवे हॉस्पिटल एल-2 चिकित्सालय में 13, कैंट जनरल अस्पताल एल-1 में पांच, बेतवा भवन बीएचईएल एल-1 में 5, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव एल-1 में 5, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरौठा एल-1 में 12, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर एल-1 में 10, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरुआसागर एल-1 में 10, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समथर एल-1 चिकित्सालय में 10 नग समेत कुल 70 कन्सेंट्रेटर उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें