फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ घूमते मनचले, सड़कों पर नहीं दिखता एंटी रोमियो दल

विज्ञापन
कोचिंग सेंटरों के आसपास नहीं दिखती पुलिस।
विज्ञापन
झांसी। जिले में महिला सुरक्षा के लिए बनाए गए एंटी रोमियो स्क्वैड सड़कों से नदारद हैं। जिसका फायदा उठाकर मनचले बेखौफ सड़कों पर घूमकर छेड़खानी करते हैं। स्कूल, कॉलेज ही नहीं, भीड़भाड़ वाले बाजार के आसपास भी पुलिस नजर नहीं आ रही है। रविवार सुबह पॉलीटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद भी एंटी रोमियो स्क्वैड सड़कों पर नहीं दिखा। सोमवार को अमर उजाला टीम ने दोपहर 12 बजे स्क्वैड की पड़ताल की।
विज्ञापन

स्थान : बीकेडी चौराहा : 12.25 बजे
घटना के बाद महानगर के मुख्य चौराहा बीकेडी पर कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं था। बीकेडी कॉलेज होने के साथ ही यहां कई कोचिंग सेंटर हैं। सुबह से शाम तक छात्राओं का निकलना लगा रहता है, लेकिन सोमवार दोपहर यहां कोई भी पुलिसकर्मी तैनात नहीं था। एंटी रोमियो स्क्वैड भी पूरी तरह नदारद था।
स्थान : शारदा हिल्स कॉलोनी, आशिक चौराहा : 1.10 बजे
आशिक चौराहा महानगर का प्रमुख क्षेत्र है। सोमवार की दोपहर यहां बनी शारदा हिल्स कॉलोनी के आसपास कोई भी एंटी रोमियो स्क्वैड नजर नहीं आया। दिन भर यहां से युवतियों से लेकर महिलाओं का निकलना लगा रहता है। अब ऐसे में एंटी रोमियो स्क्वैड के रहने पर भी कई सवाल खड़े होते हैं।
विज्ञापन

स्थान : आंतिया तालाब: 2.25 बजे
आंतिया तालाब के आसपास कई कोचिंग सेंटर बने हैं। यहां दिन भर छात्राओं का आना-जाना लगा रहता है। पॉलीटेक्निक कॉलेज में हुई घटना के बाद भी एंटी रोमियो स्क्वैड दूर-दूर तक नजर नहीं आया। जबकि, स्क्वैड को यहां हर समय तैनात रहना चाहिए।
हर थाने पर गठित की गई थीं
महिला थाने के साथ-साथ जिले के सभी थानों पर एंटी रोमियो स्क्वैड को गठित किया गया था। लेकिन, पिछले लंबे समय से एंटी रोमियो स्क्वैड की गतिविधियां नजर नहीं आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें