फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबित दरोगा की एक और महिला ने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य डा. कंचन जायसवाल ने प्रेमनगर थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान हाल ही में महिला को थप्पड़ जड़ने के मामले में निलंबित हुए दरोगा के खिलाफ एक और महिला शिकायत लेकर पहुंची। इसकी जांच भी क्षेत्राधिकारी गरौठा से कराई जाएगी। इस दौरान आयोग की सदस्य ने महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली समस्याओं को क्रॉस चेक किया।
विज्ञापन

बीते सप्ताह शुक्रवार को प्रेमनगर थाने में दरोगा संदीप यादव ने एक महिला को थप्पड़ जड़ दिया था। इस मामले में आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया गया था। साथ ही दरोगा समेत पांच पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था। थाने में महिला उत्पीड़न के मामले को संज्ञान में लेकर मंगलवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य डा. कंचन जायसवाल प्रेमनगर थाने में पहुंची। निलंबित चल रहे दरोगा की शिकायत लेकर एक अन्य महिला उनसे मिली। महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले वो अपनी समस्या लेकर थाने पहुंची थी। लेकिन, उसकी शिकायत को अनसुना करते हुए उसके साथ दरोगा ने अभद्रता की थी। आयोग की सदस्य ने बताया कि इस मामले की जांच क्षेत्राधिकारी गरौठा से कराई जाएगी। वहीं, डा. कंचन जायसवाल ने महिला डेस्क का निरीक्षण किया। यहां दर्ज होने वाली शिकायतों की क्रॉस जांच की। थाने में महिला आयोग की सदस्य के पास पहुंची कुछ महिलाओं ने उज्ज्वला गैस योजना के तहत पैसे मांगे जाने की मांग की। आयोग की सदस्य ने तहसीलदार को जांच के निर्देश दिए। इस दौरान जिला प्रोवेशन अधिकारी नंदलाल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें