फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अंकित यादव ने जीता कुश्ती का फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
- दिल्ली के विकी पहलवान को दी पटकनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मोंठ। मोंठ तहसील के ग्राम ररुआ इमिलिया के हनुमान जी मंदिर पर पूर्व प्रधान झुंडीलाल पाल, बलराम पाल की पुण्य स्मृति में 74वां संत सम्मलेन, दंगल और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश पाल और भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद तिवारी ने फीता काटकर किया।
गुरुवार को दंगल में फाइनल मुकाबला गोरा के पहलवान अंकित यादव और दिल्ली के विकी पहलवान के बीच हुआ। इसमें अंकित ने विक्की को शिकस्त देकर प्रथम पुरस्कार के रूप में बाइक जीती। विक्की पहलवान को 51 हजार रुपये नगद धनराशि दी गई। तीसरे स्थान पर रहे बघोनिया के छोटू पहलवान को 15 हजार रुपये नगद इनाम दिया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि राकेश पाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र में छिपी प्रतिभाओं में निखार आता है। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद्र तिवारी ने भी विचार व्यक्त किए। दंगल में 36 से अधिक पहलवानों ने जोर आजमाइश की। कार्यक्रम में मदन पाल और रानी कुशवाहा की संगीत पार्टी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक गीत आदि प्रस्तुत किए। दंगल देखने के लिए आसपास के गांव के काफी लोग एकत्रित हुए।
विज्ञापन

इंजी. पारस पाल, विहारी पाल, जगत पाल, सीताराम पाल, राम बहादुर प्रधान, अरुण यादव सेना, राजू पाल, राजा भईया पाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे। आयोजक प्रधान हाकिम सिंह पाल ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें