फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंकड़ों में 286, मौके पर मिलीं महज 12 गायें

विज्ञापन
विज्ञापन
आंकड़ों में 286, मौके पर मिलीं महज 12 गायें
विज्ञापन

बड़ागांव/झांसी। प्रदेश सरकार द्वारा गायों को रखने के लिए बनवाई गईं गोशालाएं खाली हो गई हैं। वहीं गोशालाओं में गायों की संख्या में भी घालमेल किया जा रहा है। गांव बचावली में बनी गोशाला में आंकड़ों में 286 गायें दर्ज हैं, लेकिन यहां पर महज 12 गायें हैं।
विज्ञापन

ब्लॅाक बड़ागांव की गाम पंचायत बचावली में गोशाला का निर्माण कराया गया और यहां पर 286 गायों को रखा गया, लेकिन अब वहां पर गायें नहीं हैं। ग्राम बचावली के ग्रामप्रधान प्रतिनिधि विजय यादव ने मौके पर जाकर गोशाला का हाल जाना तो दस से बारह गायें गोशाला के बाहर चरती मिलीं। बाकी गायों की कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि सरकारी आंकड़ों में 286 गायें दर्ज हैं, लेकिन मौके से गायब हैं। मौजूद कर्मचारी ने बताया कि चार माह से भूसा, चारा और अन्य खाद्य सामग्री नहीं मिली है। प्रधान प्रतिनिधि ने गाय पंचायत अधिकारी से जानकारी मांगी, लेकिन जानकारी नहीं हो सकी। उन्होंने खंड विकास अधिकारी से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें