फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां से क्षुब्ध होकर 13 वर्षीय बालक ने कीटनाशक पीकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर/पठा। थाना महरौनी क्षेत्र में मां से नाराज 13 वर्षीय इकलौते बालक ने जहर खाकर जान दे दी। बताया जा रहा कि शनिवार को मंदिर जाने के लिए बालक ने मां से रुपये मांगे थे। रुपये न मिलने से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

ग्राम पठा निवासी अंकित (13) पुत्र स्वर्गीय पूरन अहिरवार गांव के स्कूल में कक्षा छह में पढ़ता था। रविवार को अपने घर पर अकेला था। मां खेत पर गई थी। इसी दौरान घर में रखी कीटनाशक दवा (जहर) खा ली। हालत बिगड़ने की जानकारी मिलने पर मां खेत से दौड़ी आई और उसे लेकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी पहुंची, वहां पर उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अंकित की मां ने बताया कि पति की छह माह पहले कोविड से मौत हो गई थी। वह खेती कर किसी तरह परिवार का भरण पोषण करती है। उसके दो बच्चों में अंकित बड़ा और पुत्री छोटी है। उसने बताया कि बेटे ने कीटनाशक क्यों खाया इसका कारण उसे नहीं पता। एक जनवरी को नये साल पर मंदिर जाने के लिए उसने रुपये मांगे थे। उस समय उसके बाद रुपये नहीं थे इस कारण वह बेटे को रुपये नहीं दे पाई। इससे वह शांत हो गया था लेकिन उसे यह पता नहीं था कि वह इतना नाराज हो जाएगा कि अपनी जान दे देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें