फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: खाद न मिलने से नाराज किसानों ने मऊ-गरौठा मार्ग पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गरौठा। बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति बी पैक्स लिमिटेड मारकुआं से खाद का वितरण न होने पर गुस्साए किसानों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी भी की। अधिकारियों के खाद का वितरण कराने के आश्वासन पर किसान माने।
इस दौरान ग्राम गोरपुरा, मथानिया, लिधौरा और शहपुरा के किसानों ने बताया कि खाद वितरण के लिए उन्हें टोकन दे दिए थे। 20 सितंबर को खाद का वितरण होना था। लेकिन, समििति पर खाद उपलब्ध न होने की वजह से खाद का वितरण नहीं हो सका। जबकि, 21 सितंबर को रविवार होने की वजह से खाद नहीं बांटी गई। खाद लेने के लिए रविवार को काफी संख्या में किसान सुबह से ही समिति पर जमा हो गए थे। काफी देर इंतजार करने के बाद जब खाद का वितरण नहीं हुआ तो वे आक्रोशित होकर मऊ-गरौठा मार्ग पर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर मौके उपजिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार, थाना प्रभारी बलिराज शाही व चौकी प्रभारी अश्वनी दीक्षित अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसानों को समझाने की कोशिश की, परंतु वे नहीं माने। उपजिलाधिकारी ने किसानों को बताया कि रविवार होने के कारण मशीन बंद रही, जिससे ओटीपी नहीं मिला। इसलिए सोमवार को पूर्व में चिन्हित गांवों के किसानों को दो बोरी प्रति किसान के हिसाब से 1000 बोरी का वितरण किया जाएगा। खाद का वितरण गोरपुरा, मथानिया, लिधौरा व शहपुरा गांवों के किसानों में किया जाएगा। शेष बचे गांवों के किसानों को नंबर के हिसाब से आगे खाद वितरित की जाएगी। आश्वासन के बाद किसानों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें