- पूर्व छात्र परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
चिरगांव। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पूर्व छात्र परिषद की वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का गठन चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। जिसमें विद्यालय के पुरातन छात्रों ने चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
चुनाव समिति की देखरेख में संपन्न हुए चुनाव में आनंद जैन अंकु को अध्यक्ष, नंदकिशोर कुशवाहा व अंकित शिवहरे को उपाध्यक्ष, आर्या शिवहरे को महामंत्री और ऋषिकांत अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सभी पूर्व छात्रों एवं विद्यालय प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि परिषद का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के विकास में सहयोग करना, सामाजिक सरोकारों से जुड़कर कार्य करना और वर्तमान छात्रों को उचित मार्गदर्शन प्रदान करना है। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं संरक्षक मंडल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।