फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पुलिस के हत्थे चढ़े चोरी के दो आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरुआसागर। बीते दिनों ग्राम बनगुआ में हुई चोरी के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी का माल भी बरामद किया गया है। छह अगस्त की रात ग्राम बनगुआ निवासी अमर सिंह प्रजापति के घर घुसे चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण अपने कब्जे में ले लिए थे। इसी दरम्यान वे चारपाई से टकरा गए थे, जिससे अमर सिंह की मां की नींद खुल गई थी। उन्होंने चोरों की पहचान गांव के देवेंद्र और रोहित के रूप में की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। उपनिरीक्षक विशेष पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को चोरी के माल समेत गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें