फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमाके से दहल उठी पूरी झांसी: घरों से बाहर निकले लोग, घनघनाते रहे पुलिस अफसरों के फोन, दतिया तक सुनाई पड़ी आवाज

Fri, 25 Apr 2025 10:56 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

धमाके के साथ घरों में आई धमक से घबराकर लोग घरों से बाहर निकल आए। घबराए हुए लोग अपने रिश्तेदारों से फोन करके घटना के बारे में पूछते रहे लेकिन, कोई भी इसके बारे में नहीं बता सका।
विज्ञापन
धमाके के बाद डरकर घरों से बाहर निकले लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार रात करीब 9:32 बजे पूरी झांसी एक तेज धमाके से दहल उठी। महानगर के साथ ही बंगरा, बरुआसागर, समेत दूर-दराज के इलाकों तक धमके की आवाज सुनाई पड़ी। धमाके की वजह से घरों के शीशे तक चटक गए। दरवाजे भी हिलने लगे। घरों में भी कंपन्न महसूस हुआ। पहले भी ऐसे धमाके की आवाज सुनाई दे चुकी है, तब जांच पड़ताल में सेना के अभ्यास की वजह से ऐसी आवाज उत्पन्न होने की बात सामने आई थी।

विज्ञापन

धमाके के साथ घरों में आई धमक से घबराकर लोग घरों से बाहर निकल आए। घबराए हुए लोग अपने रिश्तेदारों से फोन करके घटना के बारे में पूछते रहे लेकिन, कोई भी इसके बारे में नहीं बता सका। अंसल कॉलोनी निवासी सत्येंद्र त्रिपाठी समेत अन्य का कहना है कि वह लोग घर के बाहर टहल रहे थे। उसी समय यह जोरदार धमका हुआ, लेकिन आसमान पर कोई भी चमक देखने को नहीं मिली। 
विज्ञापन

एक हेलीकॉप्टर की आवाज जरूर सुनाई पड़ रही थी। पुलिस कंट्रोल रूम के भी फोन घनघनाने लगे। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है हालांकि पहले भी इस तरह का धमका सुनाई दिया था। उस दौरान छानबीन में सेना के अभ्यास की वजह से ऐसी आवाज के होने की बात सामने आई थी।

संबंधित वीडियो-


यह भी पढ़ें- सिंधु जल संधि पर CM अब्दुल्ला का बड़ा बयान: 'हम कभी इसके पक्ष में नहीं रहे, यह जम्मू-कश्मीर के लिए सबसे गलत'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें