लगभग 4 बजे जब वह कटोरे में बिरयानी लेकर जा रही थी। उसी दौरान एक ट्रक तेजी से तहसील की ओर से आकर स्टेशन रोड की ओर मुड़ा जिसकी टक्कर से वह गिर गई एवं ट्रक का अगला पहिया चढ़ जाने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। कोतवाली पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। ट्रक को कब्जे ले लिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक का लड़का झांसी में रहता है, उसको सूचना दे दी गई है, अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई।