फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: फसल की सिंचाई कर रहे वृद्ध को सांप ने डसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। खेत पर फसल की सिंचाई कर रहे वृद्ध किसान को सांप ने डस लिया। परिजन वृद्ध को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गरौठा थाना क्षेत्र के बरारू गांव में रहने वाला परमलाल (60) पुत्र बदलू यादव खेती-किसानी करता था। मृतक के बेटे गुलाम ने बताया कि बुधवार को पिता परमलाल खेत पर सिंचाई कर रहे थे। इस दौरान जहरीले सांप ने उनके पैर में डस लिया। इससे वह चीखने लगे। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। परमलाल की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। परमलाल के तीन बेटे गुलाम, बबलू और फूलसिंह व एक बेटी अनीता है। चारों की शादी हो चुकी है। परमलाल की मौत के बाद पत्नी गिरिजा का रो रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें