फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के लॉकर में छिपाकर रखी दो करोड़ एक लाख की रकम पकड़ी

Fri, 14 Feb 2020 06:52 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
नोटों के साथ पकड़े गए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान ग्वालियर पुलिस ने कार सवार झांसी के दो युवकों से दो करोड़ एक लाख रुपये बरामद किए हैं। पकड़ी गई रकम झांसी के सराफा कारोबारी कल्लू कमरिया की बताई गई है। जांच के दौरान दोनों कोई भी कागजात नहीं दिखा सके। कार के अंदर बनाई गई लॉकर में यह रकम छिपाकर रखी थी। पकड़ी गई रकम हवाला की मानी जा रही है। ग्वालियर पुलिस ने रकम को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। झांसी पुलिस अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


झांसी से दिल्ली के लिए दो करोड़ तीस लाख रुपये की रकम लेकर झांसी के दो लोग कार में लेकर निकले। इसी बीच ग्वालियर पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन को रकम ले जाने की सूचना मिली। खबर मिलते ही तुरंत हाईवे पर चेकिंग शुरू कर की गई। इसी बीच ग्वालियर की क्राइम ब्रांच टीम ने मोहनपुर टोल नाके के पास से एक स्विफ्ट कार को रोका। कार की गहनता से तलाशी ली गई। कार के अंदर बनाए गए लॉकर से दो करोड़ एक लाख रुपये बरामद किए। 

इस दौरान दोनों कोई कागजात पेश नहीं कर सके। पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह रकम कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले कल्लू कमरिया की है। उन्होंने यह रकम दिल्ली में डिलीवरी के लिए दी थी। दोनों ने अपने थाना कोतवाली के जुगयाना मोहल्ला मुन्नालाल की धर्मशाला के पीछे रहने वाले बृजनंदन सोनी व दूसरे ने पंचवटी कॉलोनी निवासी राजेश ऐरचिया बताए। 
विज्ञापन


पुलिस ने रकम को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पूछताछ में दोनों ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां पुलिस को दी हैं। पुलिस ने कल्लू कमरिया के बारे में जानकारी जुटाने के लिए झांसी के पुलिस अधिकारियों को भी सूचना दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें